पाकिस्तान की तुलना में भारत में मुस्लिमों की स्थिति बेहतर है: अमेरिका में सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान 'भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को लेकर नकारात्मक पश्चिमी धारणा' पर पाकिस्तान के मुसलमानों से तुलना करते हुए कहा है कि भारत में मुस्लिम बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, "भारत में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है...ऐसी रिपोर्ट लिखने वाले भारत आएं...अपनी बात साबित करें।"