पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने अल-अज़ीज़िया मामले में नवाज़ शरीफ की सज़ा को किया रद्द
पाकिस्तान की पंजाब प्रांत की सरकार ने मंगलवार को अल-अज़ीज़िया इस्पात मिल भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की 7 साल की सज़ा को रद्द कर दिया। वहीं, दो अन्य अदालतों ने भ्रष्टाचार के 3 अलग-अलग मामलों में उनकी ज़मानत मंज़ूर कर ली। गौरतलब है, ब्रिटेन में 4 साल रहने के बाद शनिवार को नवाज़ शरीफ स्वदेश लौटे हैं।