पाकिस्तान की श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद कैसी है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?
गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में पाकिस्तान 58.33% अर्जित अंकों के साथ चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की जीत से भारत (52.08% अर्जित अंक) पांचवें से चौथे पायदान पर आ गया है। श्रीलंका (48.15% अर्जित अंक) तीसरे से छठे नंबर पर लुढ़क गया है।