पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू की शादी समारोह में गोली मारकर की गई हत्या

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर बलाज टीपू की एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, हमलावर ने टीपू और 2 अन्य लोगों को गोली मारी जिसके बाद बलाज के बॉडीगार्ड्स ने हमलावर को मार गिराया। बलाज के पिता आरिफ अमीर उर्फ टीपू ट्रकांवाला की भी 2010 में हत्या हुई थी।

Load More