पाकिस्तान के अस्पतालों में इन्सुलिन, डिस्प्रिन और कई अन्य दवाओं की हो रही कमी: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के अस्पतालों में इन्सुलिन, पैनाडोल, ब्रूफेन और डिस्प्रिन जैसी मूलभूत दवाओं की कमी हो गई है। ऑपरेशन थिएटर्स के पास हार्ट, कैंसर और किडनी समेत कई सर्जरी के लिए ज़रूरी एनेस्थेटिक का 2 हफ्ते से कम समय का स्टॉक बचा है। दवा निर्माताओं ने इसके लिए आर्थिक व्यवस्था को ज़िम्मेदार ठहराया है।