पाकिस्तान के इमाद वसीम ने 34 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
पाकिस्तानी ऑल-राउंडर इमाद वसीम ने 34 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इमाद ने 2015-2023 के बीच पाकिस्तान के लिए 55 वनडे व 66 टी20I मैच खेले और उन्होंने कुल 1,472 रन बनाए व 109 विकेट लिए। उन्होंने कहा, "अब मैं अपने क्रिकेट करियर के अगले पड़ाव पर फोकस करना चाहता हूं।"