पाकिस्तान के इमाम-उल-हक ने जसप्रीत बुमराह से गेंदबाज़ी करते समय एल्बो स्ट्रैप्स हटाने को कहा
पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक ने सोमवार को एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ पेसर जसप्रीत बुमराह से गेंदबाज़ी करते समय एल्बो स्ट्रैप्स (कोहनी की पट्टियां) हटाने को कहा। पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में इमाम ने स्ट्रैप्स पर ऐतराज जताया जिसके बाद बुमराह उसे अंपायर को सौंपते दिखे। इमाम बाद में बुमराह को थम्प्स अप दिखाते नज़र आए।