पाकिस्तान के उसामा मीर ने छोड़ा डेविड वॉर्नर का कैच, हुए ट्रोल
पाकिस्तानी लेग-स्पिनर उसामा मीर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई पारी के 5वें ओवर में मिड-ऑन पर डेविड वॉर्नर का कैच छोड़ दिया। एक फैन ने लिखा, "पाकिस्तान द्वारा कैच छोड़ना...न खत्म होने वाली...लव स्टोरी।" अन्य ने लिखा, "आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कैच छोड़ना...2015 में राहत अली, 2019 में आसिफ अली, 2021 में हसन अली और अब उसामा।"