पाकिस्तान के ऑल-राउंडर शादाब खान ने सकलैन मुश्ताक की बेटी से किया निकाह, शेयर किया नोट
पाकिस्तान के ऑल-राउंडर शादाब खान ने सोमवार को टीम के मौजूदा हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर सकलैन मुश्ताक की बेटी से निकाह कर लिया। 24 वर्षीय शादाब ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "मैं अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं। कृपया मेरे, मेरी पत्नी और परिवारों के फैसले का सम्मान करें...सभी को प्यार।"