पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद अफगान खिलाड़ियों ने लगाया मैदान का चक्कर
वनडे विश्व कप-2023 में पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जीत का जश्न मनाते हुए मैदान का चक्कर लगाया जिसका एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में अफगान खिलाड़ियों को दर्शकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए देखा जा सकता है। वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है।