पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद कैसी है टी20 विश्व कप के ग्रुप ए की अंकतालिका?
भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप-2024 में पाकिस्तान को 6-रनों से हरा दिया। भारत अभी ग्रुप ए की अंकतालिका में 4 अंकों व +1.455 के नेट रन-रेट के साथ पहले स्थान और यूएसए 4 अंकों व +0.626 के नेट रन-रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं, कनाडा, पाकिस्तान व आयरलैंड क्रमश: तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर हैं।