पाकिस्तान के खिलाफ मैच में केएल राहुल और इशान किशन दोनों ने की विकेटकीपिंग
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज के मैच में सोमवार को केएल राहुल और इशान किशन दोनों ने विकेटकीपिंग की। किशन ने मैच में पाकिस्तानी पारी के 7वें ओवर तक विकेटकीपिंग की और उसके बाद से राहुल ने विकेटकीपिंग की शुरुआत की। गौरतलब है कि राहुल 6 महीने बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं।