पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर कई धमाके होने की खबर है। जियो न्यूज़ के अनुसार, बंदूकधारियों ने ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में घुसकर गोलीबारी की और सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं। 'डॉन' ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई है और भीषण गोलीबारी जारी है।