पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वॉरंट
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ अवमानना के मामले में ज़मानती गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। यह मामला ईसीपी और उसके मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के शीर्ष नेताओं द्वारा दिए गए बयानों पर आधारित है। चार सदस्यीय बेंच ने यह फैसला सुनाया है।