पाकिस्तान के पीएम ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन बाद सोमवार को शहबाज़ शरीफ ने X पर बधाई संदेश लिखा है। गौरतलब है कि पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के नेता शामिल हुए थे।