पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान की पार्टी ने सेना पर लगाया उनके भतीजे का अपहरण करने का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (पीटीआई) ने पाक सेना पर इमरान के भतीजे हसन नियाज़ी को आर्मी कस्टडी से अगवा करने का आरोप लगाया है। यह आरोप तब सामने आया है जब इमरान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर को उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल में रखने के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार ठहराया था।

Load More