पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों के 12 मामलों में मिली ज़मानत
पाकिस्तान के एक एंटी टेररिस्ट कोर्ट ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों के 12 मामलों में ज़मानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि मामले में इमरान को हिरासत में रखने का कोई औचित्य नहीं है जबकि अन्य आरोपियों को ज़मानत मिल चुकी है। गौरतलब है, हमले पिछले साल 9 मई को हुए थे।