पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल के पास हुआ धमाका, 3 बच्चे समेत 4 लोग हुए घायल
पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल के पास मंगलवार को विस्फोट हुआ जिसमें 3 बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। जियो न्यूज़ के मुताबिक, धमाके के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।