पाकिस्तान के 'विख्यात' सेंटोरस मॉल में लगी भीषण आग; वीडियो आया सामने
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित सेंटोरस मॉल में रविवार को भीषण आग लग गई। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने इसे लेकर कहा, "बहुत ही दुर्भाग्य है कि यह घटना इस विख्यात बिज़नेस सेंटर में हुई।" वहीं, इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है और किसी भी दुकान को नुकसान नहीं पहुंचा है।