पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रह रहे 190 हिंदुओं को भारत आने से रोका गया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रह रहे 190 हिंदुओं को भारत आने से रोका गया है। दरअसल, ये लोग भारत जाने का स्पष्ट कारण नहीं दे पाए थे। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चों और महिलाओं सहित कई हिंदू परिवार अपने वीज़ा के साथ मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचे थे और वे तीर्थयात्रा के लिए भारत जाना चाहते थे।