पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने परवेज़ मुशर्रफ की हत्या की कोशिश करने वाले शख्स को किया रिहा
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2003 में पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ की हत्या का प्रयास करने वाले शख्स को रिहा करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि अदालत ने इस मामले में 2005 में राणा तनवीर नामक शख्स को 14 साल कैद की सज़ा सुनाई थी लेकिन वह पिछले 20 साल से जेल में बंद है।