पाकिस्तान को अब हारने की आदत हो गई है: पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा
वनडे विश्व कप 2023 के अभ्यास मैच में पाकिस्तान की हार के बाद पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा ने कहा है, "जीत तो जीत होती है।" उन्होंने आगे कहा, "जीतना आपकी आदत होती है लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान को हारने की आदत हो गई है।" अभ्यास मैच में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।