पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चीफ सिलेक्टर पद से इंज़माम-उल-हक का इस्तीफा किया स्वीकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चीफ सिलेक्टर पद से इंज़माम-उल-हक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पीसीबी ने कहा, "हितों के टकराव के आरोपों को लेकर पीसीबी पारदर्शी जांच कर सके, इसके लिए इंज़माम ने 30 अक्टूबर को स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।" पीसीबी ने कहा कि वह जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा।

Load More