पाकिस्तान ने 198 भारतीय मछुआरों को जेल से किया रिहा
पाकिस्तान ने कराची की मलीर जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा किए गए भारतीय मछुआरों को वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा है। मलीर जेल अधीक्षक नज़ीर तुनियो ने कहा कि यहां की जेल में बंद 300 और भारतीय मछुआरों को इसी साल जून व जुलाई में रिहा किया जाएगा।