पाकिस्तान ने आत्महत्या के प्रयास के लिए सज़ा के प्रावधान वाले कानून को किया खत्म
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शुक्रवार को आत्महत्या करने के प्रयास के लिए सज़ा के प्रावधान वाले कानून को निरस्त करने की मंज़ूरी दे दी। पाकिस्तानी सीनेट ने तीन महीने पहले इसे लेकर संशोधन पारित किया था। पिछले कानून के तहत आत्महत्या का प्रयास करने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सज़ा हो सकती थी।