पाकिस्तान ने कराची की जेल से 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा
पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को मालिर जेल (कराची) से 80-भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। जेल के अधिकारी ने बताया, "मछुआरों को सुरक्षा सहित अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाया गया है और वे कल लाहौर पहुंचेंगे जहां से उन्हें वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।" बकौल रिपोर्ट, पाकिस्तान अवैध विदेशी प्रवासियों के लिए अभियान चला रहा है।