पाकिस्तान ने की भारत द्वारा दुर्घटनावश मिसाइल दागने वाली घटना की संयुक्त जांच की मांग

पाकिस्तान ने भारत द्वारा दुर्घटनावश उसके क्षेत्र में मिसाइल दागने वाली घटना की संयुक्त जांच की मांग की है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा, "इस तरह के गंभीर मामले पर भारतीय अधिकारियों का हल्का स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं है।" इससे पहले भारत ने कहा था कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुर्घटनावश मिसाइल फायर हो गई थी।

Load More