पाकिस्तान ने गलती से सीमा पार करने वाले बीएसएफ जवान को 30 घंटे के बाद भारत भेजा
पाकिस्तान ने गलती से सीमा पार करने वाले बीएसएफ के एक जवान को 30 घंटे के बाद को भारत को सौंप दिया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता के मुताबिक, जवान बुधवार सुबह 6-7 बजे के बीच अबोहर (पंजाब) से पाकिस्तान की सीमा पार कर गया था। बीते 10 दिनों में अबोहर सेक्टर में इस तरह की यह दूसरी घटना है।