पाकिस्तान ने जीता 500वां वनडे इंटरनैशनल मैच, यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी टीम बनी
पाकिस्तान ने रावलपिंडी में गुरुवार को खेले गए पहले वनडे इंटरनैशनल मैच में न्यूज़ीलैंड को 5-विकेट से हरा दिया। वनडे में 949 मैचों में पाकिस्तान की यह 500वीं जीत है और वह ऑस्ट्रेलिया व भारत के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी टीम है। वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 594 जबकि भारत ने 539 मैचों में जीत दर्ज की है।