पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का किया एलान

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बाबर आज़म टीम के कप्तान बनाए गए हैं। हाल ही में संन्यास वापस लेने वाले पेसर मोहम्मद आमिर और ऑल-राउंडर इमाद वसीम को टीम में शामिल किया गया है। टीम में विकेटकीपर्स के तौर पर आज़म खान और मोहम्मद रिज़वान को चुना गया है।

Load More