पाकिस्तान ने दर्ज किया वनडे विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़
पाकिस्तान ने मंगलवार को हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ 48.2 ओवर में 345 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया जो वनडे विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। इससे पहले वनडे विश्व कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 2011 में हुआ था जब आयरलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 328 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।