पाक ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए अज़हर महमूद को बनाया अंतरिम मुख्य कोच
पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ अज़हर महमूद को टीम का अंतरिम मुख्य कोच बनाया है। वहीं, मोहम्मद युसूफ को बल्लेबाज़ी कोच जबकि सईद अजमल को स्पिन गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच 18 अप्रैल से पाकिस्तान में टी20I सीरीज़ खेली जाएगी।