पाकिस्तान ने भारतीय ज़मीन पर किसी वनडे विश्व कप मैच में दर्ज की पहली जीत
हैदराबाद में विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 81-रन से हरा दिया। यह भारतीय ज़मीन पर किसी वनडे विश्व कप मैच में पाकिस्तान की पहली जीत है। मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील ने 68-68 रन बनाए लेकिन पाकिस्तान टीम 286 रनों पर सिमट गई। इसके बाद नीदरलैंड्स की टीम 205-रन पर आउट हो गई।