पाकिस्तान ने लिया वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्रिकेट टीम को भारत भेजने का फैसला
पाकिस्तान सरकार ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी क्रिकेट टीम को भारत भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "हमारा मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों का असर पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय खेल-संबंधी दायित्वों पर नहीं पड़ना चाहिए। हमें उम्मीद है कि हमारी टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।"