पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए लॉन्च की अपनी जर्सी, शेयर कीं तस्वीरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप-2023 के लिए अपनी टीम जर्सी सोमवार को लॉन्च की। पीसीबी चेयरमैन ज़का अशरफ ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में जर्सी का अनावरण किया। पीसीबी ने बताया कि यह जर्सी पाकिस्तान के क्रिकेट हीरोज़ और उनके समर्थकों के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है।