पाकिस्तान पर वनडे विश्व कप 2023 में धीमी ओवर गति को लेकर दूसरी बार लगा जुर्माना
वनडे विश्व कप-2023 में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया। पाकिस्तान निर्धारित समय में 2-ओवर पीछे था। गौरतलब है कि पाकिस्तान पर इस विश्व कप में इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगा था।