पाकिस्तान में 2023 का पोलियो का पहला मामला दर्ज हुआ: रिपोर्ट
'डॉन' के अनुसार पाकिस्तान में 2023 का पोलियो का पहला मामला दर्ज हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बन्नू (खैबर पख्तूनख्वा) ज़िले में तीन साल का बच्चा इस बीमारी से ग्रस्त हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह क्षेत्र 2022 में बीमारी का केंद्र था जहां के ज़िलों में 20 मामले दर्ज हुए थे।