पाकिस्तान में 3डी प्रिंटर नोज़ल की मदद से जलेबियां बनाते दुकानदार का वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान में 3डी प्रिंटर नोज़ल से जलेबियां बनाते एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वीडियो को लेकर कहा, "मैं टेक्नोलॉजी प्रेमी इंसान हूं लेकिन 3डी प्रिंटर नोज़ल से बनती जलेबियां देखकर मैं कंफ्यूज़ हूं...मेरे लिए हाथ से जलेबियां बनाना कला है...लगता है मैं अपनी सोच से अधिक पुराने खयालात का हूं।"