पाकिस्तान में 52°C के पार हुआ सर्वाधिक अधिकतम तापमान
पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में भीषण हीटवेव के बीच सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो में अधिकतम तापमान 52°C के पार हो गया है जो 2024 में वहां अबतक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले मोहनजोदड़ो में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 53.5°C दर्ज हुआ था जबकि पाकिस्तान में अबतक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 54°C है।