पाकिस्तान में 65 वर्षीय शख्स ने स्कूल में पहली कक्षा में लिया दाखिला; लोगों ने दी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान में 65 वर्षीय एक शख्स ने पढ़ना-लिखना सीखने के लिए स्कूल में पहली कक्षा में दाखिला लिया है। खैबर पख्तूनख्वा निवासी दिलावर खान आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाए थे। इंस्टाग्राम यूज़र्स ने उनकी तारीफ की है और एक यूज़र ने कमेंट किया, "ईश्वर आपको शक्ति दे दिलावर खान। उम्र महज़ एक संख्या है।"

Load More