पाकिस्तान में 67 वर्षीय भारतीय सिख तीर्थयात्री की हुई मौत
लाहौर (पाकिस्तान) में सोमवार को एक 67 वर्षीय भारतीय सिख तीर्थयात्री की कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। एक ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि तीर्थयात्री की पहचान पटियाला निवासी सरदार जांगीर सिंह के रूप में हुई है। वह बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए करीब 2,400 सिख तीर्थयात्रियों संग 13 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचे थे।