पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, वोटिंग के मद्देनज़र मोबाइल सेवाएं हुईं बंद
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वोटिंग के मद्देनज़र देशभर में अस्थाई रूप से मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से जबकि पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने लाहौर में वोट डाला। बकौल खबर, खैबर पख्तूनख्वा में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है।