पाकिस्तान में इमरान की गिरफ्तारी के बाद जारी हिंसा पर काबू पाने के लिए सेना को बुलाया गया
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जारी हिंसा पर काबू पाने के लिए पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में सेना बुलाई गई है। 'डॉन' ने पुलिस के हवाले से बताया है कि पंजाब में हिंसा को लेकर 1,050 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पूरे सिंध प्रांत में धारा 144 लगाई गई है।