पाकिस्तान में एक परिवार के 11 लोग घर में मृत मिले, ज़हर मिला खाना खाने की जताई गई आशंका

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बच्चों और महिलाओं समेत एक परिवार के 11 सदस्य अपने घर में मृत मिले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि इन लोगों की मौत ज़हरीला पदार्थ मिला खाना खाने से हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई और पुलिस को इसकी जानकारी मौत के लगभग दो दिन बाद मिली।

Load More