पाकिस्तान में एक शख्स ने अपने 6 बच्चों के सामने पत्नी की हत्या कर शव को कड़ाही में उबाला
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक शख्स के अपने 6 बच्चों के सामने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को कड़ाही में उबालने का मामला सामने आया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रारंभिक जांच और बच्चों के बयानों से पता चलता है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का तकिए से गला घोंटा था।