पाकिस्तान में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले में विस्फोट व गोलीबारी होने का वीडियो आया सामने
पाकिस्तान के मियांवाली में शनिवार को आतंकियों द्वारा एक एयरफोर्स बेस पर किए गए हमले का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विस्फोट और भारी गोलीबारी की आवाज़ सुनाई देने के साथ-साथ जलता हुआ विमान दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, आतंकियों ने एयरबेस की दीवार फांदने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया था।