पाकिस्तान में कई घंटों तक ठप रहने के बाद बिजली सेवा हुई बहाल

पाकिस्तान में कई घंटों तक ठप रहने के बाद बिजली सेवा मंगलवार को बहाल हो गई। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने ट्विटर पर कहा कि प्रशासन ने देशभर में बिजली सेवा बहाल करना शुरू कर दिया है। गौरतलब है, पाकिस्तान में पावर आउटेज के कारण इस्लामाबाद, लाहौर व कराची शहरों के कई हिस्सों में बिजली चली गई थी।

Load More