पाकिस्तान में खाद्य सामग्री लेने के लिए मची भगदड़ से पिछले 10 दिन में 20 लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के बीच खाद्य सामग्री को लेने के लिए मची भगदड़ की घटनाओं में पिछले 10 दिनों में कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में मार्च 2023 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 35.37% पर पहुंच गई थी जो पिछले 50 वर्षों में रिकॉर्ड सबसे अधिक है।

Load More