पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे: आतंकियों को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि शांति को बाधित करने की कोशिश करने वाले हर आतंकी को भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा, "अगर वह (आतंकी) भागकर पाकिस्तान में जाएगा...तो हम उसे पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे।" उन्होंने आगे कहा, ''भारत के पास वह ताकत है और पाकिस्तान ने इसे समझना शुरू कर दिया है।"