पाकिस्तान में चेकिंग के दौरान एक कार में हुआ आत्मघाती विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की मौत

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक संदिग्ध वाहन की तलाशी के दौरान यह विस्फोट हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक सोहेल ज़फर चट्ठा ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी की है और जांच पड़ताल जारी है।

Load More